खेल मंत्री ने बताया कि इस महोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं होंगी और प्रेरणादायक भाषण दिए जाएंगे। इसमें कई मशहूर खिलाड़ियों के शामिल होने की भी उम्मीद है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 10 नवंबर से राज्य में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का मुख्य विषय “विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार” है। 10 नवंबर को मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री को आमंत्रित किया गया है। इस महोत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताएं होंगी और प्रेरणादायक भाषण दिए जाएंगे। इसमें कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवा महोत्सव के दौरान सीएम 28 जनवरी 2025 से होने वाले राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण के लिए ‘वालंटियर पोर्टल’ का उद्घाटन भी करेंगे।