उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर धामी सरकार की सख्त कार्रवाई, अब तक 110 हुए सील

Uncategorized

प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है। उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे बंद कर दिए गए हैं। अब तक 110 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है।

प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक 110 मदरसों को बंद किया जा चुका है। प्रशासन लगातार अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर कार्रवाई कर रहा है। ये मदरसे बिना सरकारी अनुमति के संचालित हो रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है।

गुरुवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में 3, जसपुर में 1 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील किए गए। इससे पहले देहरादून और पौड़ी में भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर 92 अवैध मदरसों को बंद किया जा चुका है।

उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 अवैध मदरसे सील किए गए। अब तक पूरे उत्तराखंड में 110 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। पिछले एक महीने से प्रशासन लगातार अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चला रहा है। ये मदरसे बिना सरकारी अनुमति के संचालित हो रहे थे।

सीएम धामी ने प्रशासन को इन मदरसों पर कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी है, जिसका असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेशभर में अवैध मदरसों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर ये अवैध मदरसे कैसे संचालित हो रहे थे और यहां छात्रों को किस तरह की शिक्षा दी जा रही थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की मूल पहचान से कोई समझौता नहीं होगा। यदि कोई धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।