उत्तराखंड: होली अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम धामी ने जमकर खेली होली, मंत्री जोशी संग लगाए ठुमके

Uncategorized

देहरादून नगर निगम परिसर में ‘होली अभिनंदन’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री धामी भी शामिल हुए।

होली अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। मंत्री गणेश जोशी भी उनके साथ रहे और दोनों ने होली के गीतों पर खूब नाचे। नगर निगम परिसर में हुए इस होली मिलन कार्यक्रम में मेयर, मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कई सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया।

आज प्रदेशभर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कई मंत्री और विधायक शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर होली मिलन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला।

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री झूमते-नाचते नजर आए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, उनकी सुरक्षा में चूक के मामले में इंटेलिजेंस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है।

सचिवालय में तैनात इन पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती पर वापस भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी एक कर्मचारी ने हंगामा कर दिया। उस समय ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे।