ट्रंप ने नेतन्याहू को मिलाया फोन, गुस्से में बोले- क्या कर रहे हो, पागल हो गए हो क्या?

World खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें वर्ल्ड न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू से कहा कि अगर मैं ना होता तो अब तक बहुत कुछ हो गया होता. विस्तार से पढ़ें.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच सोमवार को टेलीफोन पर गरमागरम बहस हुई. बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू पर जमकर निशाना साधा और इजरायली लीडर को अपने देश के प्रति दुनिया भर में दुश्मनी पैदा करने के लिए जिम्मेदार भी ठहराया.

बता दें, लेबनान पर इजराइली हमले को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. ट्रंप ने आपा खोते हुए नेतन्याहू को जमकर फटकार लगाई और कहा कि तुम क्या कर रहे हो. यहां तक उन्हें ‘पागल’ भी कह दिया. जानकारी के मुताबिक यह बहस उस समय हुई जब ईरान ने लेबनान पर इजराइली हमले को लेकर अमेरिका से शांति समझौते की बातचीत को छोड़ने की धमकी दी. एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने इस बात पर निराशा जताई कि हिज्बुल्लाह के इजराइल पर हमलों के जवाब में मिलिट्री ने जोरदार जवाब दिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक हिज्बुल्लाह कमांडर को टारगेट करने के लिए पूरी बिल्डिंग को नष्ट करने पर कड़ी आपत्ति जताई, साथ ही बेरूत के खिलाफ तेल अवीव की बढ़ती धमकियों पर भी सवाल उठाया. सूत्रों के मुताबिक ट्रंप से नेतन्याहू की बातचीत का मतलब है कि अब हर कोई आपसे नफरत करता है. इसी वजह से हर कोई इजराइल से नफरत करता है. इस तीखी बहस के बाद, नेतन्याहू के ऑफिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इजराइल का रुख यही रहेगा.

सूत्रों से यह भी पता चला है कि ट्रंप ने नेतन्याहू पर अहसान फरामोशी का भी आरोप लगाया. पूरी बातचीत के दौरान ट्रंप काफी गुस्से में थे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइली प्रधानमंत्री से कहा कि अगर मैं ना होता तो तुम जेल में होते. मैं हर तरीके से तुम्हारी जान बचा रहा हूं.