देवप्रयाग में ट्रक और कार की टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Uncategorized

देवप्रयाग के पास एक ट्रक और कार टकरा गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुधवार सुबह देवप्रयाग के भल्लेगांव में स्टेट बैंक के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें बद्रीनाथ-जोशीमठ से ऋषिकेश जा रहे ट्रक और देहरादून से गोपेश्वर जा रही स्विफ्ट कार की टक्कर हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल मुकेश देवली को प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट वाहन से श्रीकोट, श्रीनगर के बेस अस्पताल भेजा गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक विशाल रविग्राम, जोशीमठ का निवासी है।

घायल

1. मुकेश देवली (40), पुत्र मोहन प्रसाद देवली, निवासी तुनवाला, त्रिपाठी एन्क्लेव, देहरादून – गंभीर घायल।

 

2. मनीष (35), पुत्र शिवचरण पुंडिर, निवासी देवली, कीर्तिनगर – सामान्य घायल।

 

3. नीरज, पुत्र नंदन नेगी, निवासी गोपेश्वर – चालक