संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, एकांत वार्ता और पदयात्रा स्थगित, आश्रम ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

आश्रम की ओर से भक्तों से अपील, सड़कों पर और आश्रम के बाहर खड़े ना हों.

मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने के कारण उनका एकांत वार्ता और पदयात्रा अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हो गया है. पिछले दो दिनों से प्रेमानंद महाराज भक्तों से वार्ता और दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. उनके आश्रम श्री राधा हित केली कुंज से सूचना जारी करके बताया गया कि पिछले दो दिनों से महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसके कारण एकांत वार्ता पदयात्रा बन्द की जा रही है.

प्रेमानंद महाराज बीमार

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के एक बार फिर अस्वस्थ होने के कारण हजारों भक्तों में मायूसी है. एकांत वार्ता और पदयात्रा को बंद कर दी गई है. फिलहाल ये यात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है. दरअसल, वृंदावन के परिक्रमा मार्ग से संत प्रेमानंद महाराज सुबह 3.00 बजे अपनी पदयात्रा प्रारंभ करते थे और भक्तों को दर्शन देते थे. आश्रम की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद फिर से श्रद्धालु उनके दर्शन और एकांत वार्ता में शामिल हो सकेंगे.

20 साल से चल रहा डायलिसिस

बता दें कि वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचते हैं. करीब 20 वर्षों से प्रेमानंद महाराज को किडनी की समस्या होने के कारण हफ्ते में डायलिसिस उनके आवास पर ही किया जाता है. डायलिसिस करने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज होता है. करीब 20 वर्षों से पेट की समस्या होने के कारण उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थी. उसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में डायलिसिस किया जाता है.

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर

आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए राजनेता से लेकर फिल्म जगत की कई हस्तियां आ चुकी हैं. देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, राष्ट्र स्वयंसेवक संघ सह सरकार्यवाह डॉ मोहन भागवत भी दर्शन कर चुके हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनके दर्शन करने के लिए कई बार वृंदावन आ चुकी हैं.

आश्रम से दी गई सूचना

वृंदावन स्थित श्री राधा हित केली कुंज आश्रम की ओर से संत प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की सूचना जारी की गई है. पिछले दो दिनों से महाराज जी अस्वस्थ होने के कारण एकांत वार्ता उपदयात्रा नहीं करेंगे. प्रिय भक्तगण उनके दर्शन के लिए फिलहाल सड़कों पर और आश्रम के बाहर खड़े ना हो. स्वास्थ्य ठीक होने के बाद भक्तों के बीच प्रेमानंद महाराज फिर से दर्शन देंगे.