Rishikesh: डकैती का आरोपी त्रिवेणीघाट में गिरफ्तार, महाराष्ट्र और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा

अपराध उत्तराखंड ऋषिकेश सोशल मीडिया वायरल

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एक अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आरोपी की तलाश में कोतवाली ऋषिकेश पहुंची। टीम ने त्रिवेण घाट पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।18.5 लाख की डकैती के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिवेणीघाट से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि महाराष्ट्र के थाना अलीबाग, जिला रायगढ़ में रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) के खिलाफ 18.50 लाख की डकैती की घटना दर्ज है।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एक अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम आरोपी की तलाश में कोतवाली ऋषिकेश पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।