चमोली हिमस्खलन: सीएम धामी सक्रिय, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर लिया राहत कार्यों का जायजा

Uncategorized

शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर चमोली जिले के माणा इलाके में हिमस्खलन हुआ, जिसमें 54 मजदूर फंस गए। अब भी चार श्रमिक लापता हैं।

चमोली में हिमस्खलन के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कल घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया था और आज सुबह फिर आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में जारी राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

चार मजदूर हैं लापता, तलाश जारी

जिला प्रशासन के अनुसार, पहले हिमस्खलन में 55 मजदूरों के फंसे होने की सूचना थी, लेकिन बाद में पता चला कि एक मजदूर पहले ही घर लौट चुका था। कुल 54 मजदूर फंसे थे, जिनमें से 50 को रेस्क्यू किया गया। इनमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि चार लापता मजदूरों की तलाश जारी है।

मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम कैमरों के साथ रवाना

पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देश पर एक टीम हेलीकॉप्टर से विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा लेकर रवाना हुई है। यह टीम अब कैमरों की मदद से लापता श्रमिकों की तलाश करेगी।