जैन मुनियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में मुकदमा दर्ज

Dehradun Uttarakhand

जैन मुनियों पर दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में एक आरोपी दिखाई देता है जो जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के बारे में एक वीडियो बनाता है।

Jain Monks के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक को सभी विवरणों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

तीसरे मामले में उप-निरीक्षक दीपक लिंगवाल चौकी प्रभारी बछेलीखाल (तीनधारा) ने बताया कि एक व्यक्ति ने जैन समाज के साधुओं से उनकी धर्म जाति के संबंध में एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। सत्यता और जांच के बाद वीडियो तोताघाटी क्षेत्र में बनाया गया था।

वीडियो बनाने वाला सूरज सिंह फर्सवाण ग्राम रतगांव थाना थराली जनपद चमोली गढ़वाल का रहने वाला है। व्यक्ति ने जैन धर्म के साधुओं की नग्नता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिससे जैन धर्मावलम्बियों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया गया।

वीडियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया जिससे दिगम्बर जैन धर्म की धार्मिक भावनाओं को अपमानित कर ठेस पहुंचाया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।