10 करोड़ लोगों को मिला ई-श्रम कार्ड, गदगद PM मोदी ने दिया ये रिएक्शन

India Politics Uttarakhand

देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल से 10 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं, पोर्टल से रजिस्टर्ड कामगारों को ई-श्रम कार्ड भी मिला है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यही तो संकल्प से सिद्धि की यात्रा है। देश के करोड़ों श्रमिकों और कामगारों का सामर्थ्य आज नए भारत का आधारस्तंभ बन रहा है। उनकी सामाजिक सुरक्षा में ही देश का मजबूत भविष्य छिपा है।
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड कामगारों का डेटाबेस तैयार होगा। पोर्टल से जुड़ने वाले कामगारों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की बीमा भी मिलती है। बीमा के लिए प्रीमियम की जरूरत नहीं है। वहीं, दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है। अलग-अलग तरह के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण भी ई-श्रम के द्वारा किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में केंद्र और राज्य सरकारों से मदद मिलने में आसानी होगी।

1 thought on “10 करोड़ लोगों को मिला ई-श्रम कार्ड, गदगद PM मोदी ने दिया ये रिएक्शन

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *