उत्‍तराखंड के पांच धुरंधर खेल की दुनिया में कमा रहे नाम, चार आइपीएल 2022 में तो एक इंग्लैंड में मचा रहा है धमाल

Sports Uttarakhand

उत्‍तराखंड के पांच युवा क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। इनमें से चार क्रिकेटर आइपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से दबदबा बना रहे हैं। इनमें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अनुज रावत और मनीष पांडे का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इनके बारे में

लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा:
उत्तराखंड के लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। उत्तराखंड के युवा आलराउंडर मयंक मिश्रा काउंटी टीम के लिए गेंद व बल्ले से योगदान दे रहे हैं। मयंक काउंटी में पांच विकेट होल व हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। मयंक मिश्रा मूल रूप से ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्‍म जन्म 9 अक्टूबर 1990 को हुआ है।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से खेल रहे आयुष बडोनी:
आयुष बडोनी मूल रूप से नई टिहरी के सिलोड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह आइपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से खेल रहे हैं। उन्‍होंने सात साल की उम्र से दिल्ली के सानेट क्लब में तारक सिन्हा और देवेंद्र शर्मा से क्रिकेट की कोचिंग लेनी शुरू की थी। आयुष की स्कूलिंग दिल्ली के माडर्न स्कूल से हुई है। आइपीएल 2022 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था। इस दौरान आयुष बडोनी ने सिर्फ तीन गेंद की पारी में ही महफिल लूट ली थी। बडोनी ने फैंस को धोनी और विराट कोहली की याद दिला दी थी।

उभरते क्रिकेटर अनुज रावत:
रामनगर के उभरते क्रिकेटर अनुज रावत आइपीएल 2022 में इस बार रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेल रहे हैं। अनुज को आइपीएल के मेगा आक्शन में 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। अनुज रावत 2012 से दिल्ली की टीम के अलावा रणजी मैच खेल चुके हैं। आइपीएल 2022 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था। इस जीत में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने अहम भूमिका निभाई थी। रावत ने 47 गेंद पर 66 रन की पारी खेली थी, जिसमें दो चौके और छह छक्के लगाए थे।

केकेआर की टीम से खेल रहे मनीष पांडे:
बागेश्वर के भीड़ी गांव निवासी भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे आइपीएल 2022 में केकेआर की टीम से खेल रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए अब तक 23 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 36.66 की औसत से 440 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 104 रन है। वह वनडे में एक शतक लगा चुके है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋ‍षभ पंत:
उत्तराखंड के हरफनमौला बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋ‍षभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक 11 मैचों में 152.71 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं। ऋ‍षभ पंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान हैं। बेहद कम वक्त में टीम इंडिया में उन्‍होंने अपनी जगह अपने प्रदर्शन के दम पर पुख्ता कर ली और वो बेहद सफल हैं। वह 2016 के अंडर 19 विश्‍व कप में भारतीय टीम के वाइस कैप्‍टन रह चुके हैं। उन्‍होंने 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय टी 20 क्रिकेट से डेब्‍यू किया था। इन्‍हें आइसीसी मेन इमर्जींग क्रिकेटर आफ द ईयर 2018 और आइसीसी प्‍लेयर आफ द मंथ 2021 से नवाजा जा चुका है।

18 thoughts on “उत्‍तराखंड के पांच धुरंधर खेल की दुनिया में कमा रहे नाम, चार आइपीएल 2022 में तो एक इंग्लैंड में मचा रहा है धमाल

  1. मयंक मिश्रा की काउंटी क्रिकेट में सफलता सचमुच प्रेरणादायक है। उत्तराखंड के इस युवा आलराउंडर ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पांच विकेट और हाफ सेंचुरी उनके खेल के सभी पहलुओं में सक्षम होने को दर्शाते हैं। रुद्रपुर के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी का इंग्लैंड में धमाल मचाना न सिर्फ उनके लिए बल्कि उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात है।

    https://www.markazeahan.com/product-category/%D9%82%D9%88%D8%B7%DB%8C-%D9%BE%D8%B1%D9%88%D9%81%DB%8C%D9%84/

  2. اگر ممکنه درباره “پارتیکل‌سنجی” یک توضیح عملی‌تر هم بگذارید که در اتاق تمیز چطور انجام میشه.

  3. اگه می‌خوایین لیست قیمت ارزهای دیجیتال رو چک کنید به شما لیست قیمت ارزهای دیجیتال تو بیت پین رو پیشنهاد میدم. چون به روز هست قیمت هاش و لحظه ایه.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *