उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण जरूरी, मुख्य सचिव के निर्देश

Uncategorized

मुख्य सचिव ने निदेशक आईटीडीए को निर्देश दिए हैं कि यूसीसी पोर्टल पर बिना किसी रुकावट के पंजीकरण किया जा सके।

सरकारी सेवाओं में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण जरूरी कर दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभाग प्रमुखों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

वे कर्मचारी जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उन्हें यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नोडल अधिकारी अपने जिलों के कर्मचारियों का तय समय के भीतर पंजीकरण कराकर इसकी रिपोर्ट गृह सचिव को भेजेंगे। इसके अलावा, सोमवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव राधा ने यूसीसी पोर्टल पर बिना किसी बाधा के पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए निदेशक आईटीडीए को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों और विभागों को जरूरी तकनीकी सहायता प्रदान की जाए। अगर किसी जिले या विभाग को तकनीकी सहायता की जरूरत हो, तो वे तुरंत संपर्क करें।