स्थापना दिवस पर राज्य की महिलाओं को महिला नीति 2024 का उपहार मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राज्य महिला नीति 2024 की समीक्षा करते हुए कहा कि नौ नवंबर से पहले इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जा सकता है।
राज्य महिला नीति-2024 को राज्य स्थापना दिवस, 9 नवंबर को महिलाओं को समर्पित किया जा सकता है। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को नीति के मसौदे की समीक्षा करते हुए उसमें कई महत्वपूर्ण पहलुओं को जोड़ने के सुझाव दिए।
बैठक में मंत्री ने महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला नीति में सभी आवश्यक पहलुओं को समाहित करते हुए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाए। इस प्रस्ताव को नौ नवंबर से पहले कैबिनेट में पेश करने का प्रयास है, ताकि कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर इसे राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं को समर्पित किया जा सके।
