खाई में बोलेरो गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल ऐठान गांव से कुछ दूरी पर है, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
त्यूणी में कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी।
राजस्व उपनिरीक्षक भीमदत्त जोशी ने बताया कि त्यूणी तहसील के ऐठान गांव के निवासी जयेंद्र सिंह (48) और हुकम सिंह (46) की मृत्यु हो गई है। राजस्व पुलिस ने मृतकों के पंचनामे भरने के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए त्यूणी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
