रेस्टोरेंट की व्यवस्थाओं और संचालन की जांच की गई थी। जांच में रसोई की चिमनी से अधिक शोर होने की शिकायत मिली। कुहू रेस्टोरेंट को 15 दिनों के भीतर इन खामियों को सुधारने का निर्देश दिया गया था।
सरकारी आदेश का पालन न करने पर शहर के एक रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि निरीक्षण में पाई गई खामियों को तय समय में भी नहीं सुधारा गया। इसके बाद हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
31 जनवरी को हरिद्वार रोड स्थित कुहू रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया था, जहां व्यवस्थाओं और संचालन की जांच हुई। जांच में रसोई की चिमनी से अधिक शोर की शिकायत मिली। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर खामियां सुधारने का आदेश दिया था, लेकिन निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की गई।
आरोप है कि आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशों की अवहेलना करने पर हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की तहरीर पर कुहू रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में कुहू रेस्टोरेंट पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
