चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देने को महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी पर पर दांव खेला है। प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दो दिन बाद कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ हो पाई।
पांचवी विधानसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चम्पावत सीट से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को प्रत्याशी बनाया था। खर्कवाल भाजपा के कैलाश गहतोड़ी से पराजित हुए थे। कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए खाली कर दी। उपचुनाव में प्रत्याशी के चयन को कांग्रेस ने उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत तीन विधायकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। पर्यवेक्षक प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं।
उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी को कड़ी चुनौती देने के लिए पार्टी पूर्व प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल को ही आगे करने के पक्ष में थी। खर्कवाल को उपचुनाव लडऩे के लिए मनाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह इस संबंध में होने वाली बैठकों से दूरी बनाए रहे। आखिरकार पार्टी ने निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया। कांग्रेस महासचिव एवं केंद्रीय चुनाव समिति प्रभारी मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी।
गहतोड़ी ने ग्राम प्रधान के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेस ने दो बार उन्हें जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किया। गहतोड़ी की क्षेत्र में सक्रियता का ही परिणाम रहा कि वर्ष 2012 से लेकर 2017 के बीच कांग्रेस की सरकार के दौरान उन्हें दायित्वधारी बनाया गया था।
आगामी 31 मई को होंगे चुनाव:
उप चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की पहले औपचारिक घोषणा कर दी थी। चुनाव आगामी 31 मई को होंगे। मतगणना तीन जून को होगी। चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नौ मई को नामांकन दाखिल करेंगे।
हेमेश खर्कवाल थे चम्पावत सीट से उम्मीदवार:
14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से हेमेश खर्कवाल चम्पावत सीट से उम्मीदवार थे। वहीं उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाई गईं निर्मला गहतोड़ी पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।
2002 से 2022 तक हेमेश को ही बनाया प्रत्याशी:
कांग्रेस ने 2002 और 2012 में चम्पावत सीट पर जीत हासिल की है। 2002 में हुए पहले चुनाव से 2022 तक के सभी चुनावों में कांग्रेस ने हेमेश को ही प्रत्याशी बनाया है।

Để được tổ chức hàng đầu châu lục này cấp phép đòi hỏi Fun 88 phải tuân thủ, cũng như đảm bảo nghiêm ngặt mọi quy định. Nhờ đó mà tai 888slot trở thành sân chơi uy tín tuyệt đối, chất lượng hoàn hảo, thành công thu hút sự yêu thích của nhiều cược thủ trên nhiều quốc gia khác nhau như Việt Nam, Thái Lan, Ấn Độ, Hàn Quốc, Philippines, Nhật Bản, Mỹ. TONY01-06H
Slot nổ hũ tại 336 888 slot có 3 mức jackpot: Mini, Minor, Major – dễ trúng, dễ đổi đời! TONY01-06H