उत्तराखंड में अब नेता प्रतिपक्ष को लेकर खींचतान, हरीश रावत के करीबी ने दी प्रीतम के दावे को चुनौती

उत्तराखंड में गठित होने जा रही पांचवीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तय करने की राह भी आसान नहीं रहने वाली है। निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का इस पद पर दावा स्वाभाविक रूप से मजबूत है, लेकिन हार के बाद पार्टी में मचे घमासान के बीच इस पद के लिए भी नए दावेदार सामने आने […]

Continue Reading

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने हरीश रावत पर लगाया टिकट के लिए रुपये लेने का आरोप, भाजपा ने कहा जांच हो

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव लगभग निपट ही गए हैं और जनता को नए मुख्‍यमंत्री का इंतजार है। लेकिन इन चुनावों में हार का सामना करने वाली कांग्रेस में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में कांग्रेस पार्टी के ही एक वरिष्‍ठ नेता ने पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत पर टिकट के लिए रुपये […]

Continue Reading

विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के बाद अब होगी भाजपा की पहली परीक्षा, रूपरेखा तैयार करने में जुटी पार्टी

उत्तराखंड में फिर से सत्तासीन होने जा रही भाजपा सरकार और पार्टी संगठन की पहली परीक्षा अगले वर्ष होने वाली है, जिसके लिए पार्टी ने रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की पहली परीक्षा: अगले साल राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों में भाजपा की पहली परीक्षा होगी। […]

Continue Reading

तो क्‍या इस बार उत्‍तराखंड को मिलेगी महिला मुख्‍यमंत्री, नए सीएम की रेस में इनका भी नाम

उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम चल रहा है। वहीं अब महिलाओं की ओर से किसी महिला विधायक को सरकार की कमान सौंपने की मांग उठाई गई है। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती हैं, लेकिन राज्य में […]

Continue Reading

सरकार के मुखिया के नाम को लेकर दिल्ली पर टकटकी, नए चेहरे को सामने लाकर चौंका सकता है पार्टी नेतृत्व

उत्तराखंड में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत हासिल होने के बावजूद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। यद्यपि, मुखिया की दौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम आगे चल रहा है, लेकिन अंदरखाने अन्य विधायक भी हाथ-पैर मारने में जुटे हैं। होली तक टल सकता है नेता चयन […]

Continue Reading

चुनाव से पहले दलबदल करने वाले नेताओं में से कुछ को तार गई होशियारी तो कुछ की नहीं लगी नैया पार

उत्‍तराखंड में पांच साल सत्ता की मलाई और फिर एंटी इनकंबेंसी के डर से दल बदलने की होशियारी इस बार कई नेताओं और प्रत्याशियों पर भारी पड़ गई। विश्वसनीयता के संकट के बीच जीत के मोर्चे पर भी उन्हें मायूसी हाथ लगी है। ऐसे आठ प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए तरस गए। वहीं कई प्रत्याशी […]

Continue Reading

पिछले जनादेश से नहीं लिया सबक, कांग्रेस को भारी पड़ा हरीश रावत पर भरोसा

उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने पुरानी गलतियां दोहरा दीं। पिछले जनादेश से सबक न लेते हुए पार्टी ने नए चेहरे के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव में आगे कर दिया। रावत को लेकर यह दांव उत्तराखंड में ही नहीं, पंजाब में भी कांग्रेस पर भारी पड़ गया। रावत खुद […]

Continue Reading

उत्‍तराखंड में फिर भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री धामी हारे; उत्तराखंड में मिथक आखिरकार टूट गया

पांचवीं विधानसभा के चुनाव में गुरुवार को मतों का पिटारा खुला तो देवभूमि में फिर से लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में दोबारा बड़ा जनादेश सुनाते हुए कुल 70 में से 48 सीटें थमा दीं, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की […]

Continue Reading

निर्दलीयों, बागियों पर भी डोरे डाल रहे भाजपा व कांग्रेस

एक्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस को सत्ता का दावेदार बताए जाने के बाद से दोनों दल भले ही स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेने का दावा कर रहे हों, लेकिन वे प्लान-बी पर भी काम कर रहे हैं। इस कड़ी में वे निर्दलीयों और बागियों से संपर्क साधने में जुटे हैं। परिस्थिति अनुकूल […]

Continue Reading

आज विजेता बारात निकाल कर जीत की खुशी का जश्न नहीं मना पाएंगे.

विधानसभा चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार इस बार बारात निकाल कर जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे. भारत निर्वाचन आयोग और कोविड नियंत्रण से संबंधित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत 10 मार्च तक राजनीतिक जुलूस-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंध चुनाव में मतों की गिनती के […]

Continue Reading