उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगी डा. कल्पना सैनी, दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर

उत्तराखंड से रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने डा कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाया है। शिक्षाविद् डा सैनी वर्तमान में उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। राज्य विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत होने के चलते उनकी जीत तय है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से […]

Continue Reading

प्रचार के आखिरी दिन सीएम धामी ने सभा और वित्त मंत्री ने डोर टू डोर कैंपेन चलाकर मांगा वोट

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-बनबसा में जगह-जगह सभाएं की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराते हुए भारी बहुमत जिताने की अपील की। रविवार को उचोली गोठ, गेडाखाली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। सड़क […]

Continue Reading

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में देवभूमि उत्तराखंड ने देश को दिया बड़ा संदेश

समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में देवभूमि उत्तराखंड ने देश को बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। राज्य के धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस पहल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यद्यपि, पिछले 21 वर्षों से यह विषय चर्चा-परिचर्चा के केंद्र में अवश्य […]

Continue Reading

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ी पहल

लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई भाजपा की प्रदेश सरकार ने लगभग दो महीने बाद उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ी पहल कर दी है। विधानसभा चुनाव के समय किए गए समान नागरिक संहिता लागू करने के वायदे को धरातल पर उतारने के लिए […]

Continue Reading

उत्‍तराखंड भाजपा विधायक के भाई की पत्नी कोच्चि से गिरफ्तार, जमीन धोखाधड़ी के मामले में थी फरार, पुलिस ने किया था इनाम घोषित

धोखाधड़ी के मामले में टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ को कोच्चि (केरला) पुलिस ने गुरुवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। नाजिया को देहरादून लाने के लिए राजपुर थाने से एक दारोगा व महिला सिपाही को कोच्चि भेजा गया है। यह टीम शनिवार […]

Continue Reading

सीएम धामी बोले- 2025 में देश का आदर्श राज्य बनेगा उत्तराखंड, प्रदेश में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की है अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड देश का आदर्श राज्य बनेगा। प्रदेश में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट की अपार संभावनाएं हैं। टिहरी बांध का जलस्तर दो मीटर बढ़ाने के बाद टीएचडीसी की आय बीस प्रतिशत बढ़ी है। ऐसे में अगर अन्य परियोजनाएं भी शुरू होंगी तो प्रदेश का राजस्व भी बढ़ेगा। टिहरी […]

Continue Reading

अभिनेता हेमंत पांडे ने चम्पावत के प्राकृतिक सौंदर्य को सराहा, सीएम धामी के पक्ष में मांगा वोट

सिने अभिनेता हेमंत पांडेय का कहना है कि प्रकृति ने चम्पावत को सुंदरता की नेमत बख्शी है। आवश्यक उसे तराशकर पर्यटन की संभावनाएं तलाशने की है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एक ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जिले को पर्यटन की ऊंचाईयों तक पहुंचा सके। इसके लिए चम्पावत जिले की जनता को […]

Continue Reading

जापान में पीएम नरेन्‍द्र मोदी को ऋषिकेश के सोहन ने परोसे भारतीय व्यंजन, प्रधानमंत्री ने की भोजन की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा में भी शाकाहारी भारतीय भोजन को ही प्राथमिकता देते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री के विदेश दौरों में उनकी भोजन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्वाड सम्मेलन में जापान के दो दिवसीय दौरे पर गए तो उन्हें विशेष रूप से भारतीय भोजन परोसा गया। […]

Continue Reading

गुंजी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर सीएम धामी आज करेंगे साइकिल रैली का शुभारंभ

धारचूला की चीन सीमा से लगी व्यास घाटी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली का आगाज बुधवार यानी आज होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साइकिल रैली का उद्घाटन करेंगे । आयोजन के लिए पूरा प्रशासनिक अमला गुंजी पहुंच गया है। साइकिल रैली के […]

Continue Reading

राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा पैनल, त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत आठ लोगों के नाम!

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जल्द रिक्त होने जा रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। यह सीट राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने इस संंबंध में सूचना जारी कर […]

Continue Reading