Kedarnath Dham में फोटोग्राफी पर प्रतिबंध, मंदिर समिति ने लगाए साइन बोर्ड; मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील

केदारनाथ मंदिर में फोटोग्राफी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। जिसमें धाम आने वाले भक्‍तों से मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर आने की अपील भी की गई है। केदारनाथ मंदिर परिसर, भैरवनाथ मंदिर समेत केदारनाथ मंदिर के आस-पास मंदिर समिति ने साइन बोर्ड […]

Continue Reading

उत्तराखंड दौरे पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम; कहा- आगामी चुनाव में फिर से परचम लहराएगी भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से परचम लहरायेगी। आम जनता ने सरकार की योजनाओं को सराहा: उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देश भर में चल रहे […]

Continue Reading

चीन सीमा पर हवाई उड़ान सेवा होगी मजबूत, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के लिए एयरफोर्स को एनओसी देगा उत्तराखंड

चीन सीमा से सटे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर वायुसेना और प्रदेश सरकार में सहमति बनी है। एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य वायु कमान एयर मार्शल आरजीके कपूर ने इस संबंध में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अलग-अलग भेंट […]

Continue Reading

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर आज, शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद की 15वीं वार्षिक बैठक स्वास्थ्य चिंतन शिविर के रूप में उत्तराखंड में शुक्रवार से शुरू होगी। दो दिवसीय इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा मनसुख मांडविया करेंगे। वह देहरादून पहुंच चुके हैं। उनके साथ शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य […]

Continue Reading

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने उत्तराखंड के नेताओं संग की बैठक, लोकसभा चुनाव पर है नजर!

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। आज गुरुवार को उत्तराखंड के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर ये […]

Continue Reading

38th National Games: उत्‍तराखंड में सात स्थानों पर होगा आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा

प्रदेश में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात स्थानों पर किया जाएगा। इनमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर व गुलरभोज शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलों के आयोजन से संबंधित व्यवस्था एवं जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। […]

Continue Reading

सीएम धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल की चर्चा हुई तेज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा चर्चा का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म […]

Continue Reading

CM धामी ने PM मोदी से मांगा सहयोग, यूनिफॉर्म सिविल कोड से लेकर सामने रखे उत्तराखंड के ये अहम मुद्दे

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के तालमेल से उत्तराखंड में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। लगभग डेढ़ घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग […]

Continue Reading

आज से शुरू कांवड़ यात्रा, भोले के जयकारों से गूंजा हरिद्वार; इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

धर्मनगरी हरिद्वार भोले के जयकारों से गूंजने लगी है। कांवड़ यात्रा मंगलवार से विधिवत तौर पर शुरू हो गई। कांवड़ यात्रियों का सोमवार से ही गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया है। शुरू के एक हफ्ते पैदल कांवड़ यात्रा रहेगी और दस जुलाई के बाद डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी। डाक कांवड़ […]

Continue Reading

दिल्‍ली में देर रात अमित शाह से मिले सीएम पुष्‍कर धामी; उत्‍तराखंड में मंत्रीमंडल फेरबदल की बढ़ीं अटकलें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात्रि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें राज्य से जुड़े सम सामयिक विषयों की जानकारी दी। विशेषज्ञ समिति द्वारा समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर कार्य […]

Continue Reading