ऊधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर से प्रतिबंध हटा, किसानों को मिली राहत

Uncategorized

ऊधमसिंह नगर जिले में इस साल ग्रीष्मकालीन धान की खेती की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी एक समाचार एजेंसी के जरिए दी।

ऊधमसिंह नगर जिले में इस साल ग्रीष्मकालीन धान की खेती की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समाचार एजेंसी के जरिए यह जानकारी दी। किसान संगठन लंबे समय से इस प्रतिबंध का विरोध कर रहे थे। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, जबकि गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इसे हटाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल यह प्रतिबंध दोबारा लगाया जा सकता है।