राजपाल मनरेगा संगठन के अध्यक्ष व दिपेन्द्र सिहं सचिव बने।

Politics Uttarakhand

महात्मा गांधी नरेगा योजना के समस्त कर्मचारी संगठन ने पूर्व का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला टिहरी के विकास खण्ड जौनपुर मे नई कार्यकारणी का गठन निवर्तमान अध्यक्ष सुमन रौछेला की अध्यक्षता व मनरेगा संगठन के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद लेखवार की उपस्थिति मे निर्विरोध किया गया।
नवीन कार्यकारणी मे राजपाल सिहं पडियार को अध्यक्ष, विक्रम सिहं रावत को उपाध्यक्ष, दिपेन्द्र सिंह को सचिव, अजय सिहं कोषाध्यक्ष, वृजेश कोठियाल को सहकोषाध्यक्ष तथा हरिश प्रसाद गौड, रविन्द्र असवाल, ममराज सिंह, दीपक सकलानी, प्रवेश पोखरियाल को सदस्य बनाया गया।
नवीन कार्यकारणी के अध्यक्ष राजपाल पडियार ने बताया की वह संगठन को साथ लेकर मनरेगा कर्मचारियों के हितो के लिए निरन्तर कार्य करेगें।