उत्‍तराखंड विस भर्ती प्रकरण : जांच समिति ने अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंपी रिपोर्ट, आज मीडिया को करेंगी संबोधित

Politics Uttarakhand

उत्‍तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस संबंध में आज 12 बजे विधानसभा भवन में मीडिया को संबोधित करेंगी।

गुरुवार देर रात जांच समिति द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गई:
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थीं। गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया, एसएस रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।