Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Newsbeat आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

Maruti Suzuki ने अपनी नई Maruti Baleno Facelift की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

हैदराबाद: स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी नई Maruti Baleno Facelift की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक को 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है, वहीं इसके टॉप-स्पेस मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाएगी. नई शुरुआती कीमत इस महीने की शुरुआत में फेसलिफ्ट लॉन्च होने पर बताई गई 6.10 लाख रुपये की कीमत से 11,000 रुपये कम है.

कंपनी ने Maruti Suzuki Baleno को कुल पांच ट्रिम लेवल में उतारा गया है. इस कार को Sigma, Delta, Zeta, Alpha और Alpha (O) ट्रिम शामिल हैं. इस रेंज में पेट्रोल, पेट्रोल-AMT और CNG पावरट्रेन ऑप्शन मौजूद हैं.

नई Maruti Baleno फेसलिफ्ट की कीमत
इस कार का पेट्रोल-AMT वेरिएंट अपने मैनुअल वर्जन से 50,000 रुपये ज़्यादा महंगे हैं, जबकि CNG वेरिएंट पेट्रोल-मैनुअल वर्जन से 92,000 रुपये ज़्यादा महंगे हैं. इसके बेस और दूसरे वेरिएंट के बीच भी 1 लाख रुपये का काफ़ी अंतर है.

cccccccccccccccccccccccccccccc

वेरिएंट्स पेट्रोल MT पेट्रोल AMT CNG MT
Sigma 5.99 लाख रुपये
Delta 7.00 लाख रुपये 7.50 लाख रुपये 7.92 लाख रुपये
Zeta 8.00 लाख रुपये 8.50 लाख रुपये 8.92 लाख रुपये
Alpha 9.10 लाख रुपये 9.60 लाख रुपये
Alpha (O) 9.50 लाख रुपये 9.99 लाख रुपये

नई Maruti Baleno फेसलिफ्ट का इंजन
फेसलिफ़्टेड Maruti Baleno में पुरानी कार के 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर K-सीरीज़ पेट्रोल इंजन की जगह Maruti Suzuki का 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर Z-सीरीज़ इंजन को रिप्लेस किया है. यही इंजन Maruti Swift और Dzire में भी इस्तेमाल किया गया है.

Maruti Baleno फेसलिफ्ट में पेट्रोल इंजन 81 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जबकि CNG वर्जन 69 bhp की पावर और 102 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT मिलता है, वहीं CNG वर्जन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है.

नई Maruti Baleno फेसलिफ्ट के फीचर्स
Maruti Baleno फेसलिफ्ट की इक्विपमेंट लिस्ट पर नजर डालें तो इस कार में पहली बार कूल्ड वायरलेस चार्जिंग पैड और क्लेरियन-ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा, इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया फीचर है.

वहीं, इसमें दूसरा बड़ा बदलाव लेवल 2 ADAS सुइट शामिल है, जो इस हैचबैक में अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट और हाई-बीम असिस्ट प्रदान करता है. Maruti Victoris के बाद, Maruti Baleno भारत में लेवल 2 ADAS पाने वाला दूसरी Maruti Suzuki कार है.

Maruti Baleno फेसलिफ्ट के प्रतिद्वंदी
भारतीय बाजार में Maruti Baleno फेसलिफ्ट का मुकाबला मुख्य तौर पर Tata Altroz और Hyundai i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से होता है. इसके अलावा, यह कार अपनी ही सिबलिंग और री-बैज्ड वर्जन Toyota Glanza से भी होता है.