उत्तराखंड में अभी मुख्यमंत्री के नाम पर संशय बरकरार है, लेकिन होली की मस्ती में सभी नेता जमकर झूमे। सीएम आवास में कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिवार, मित्रों व शुभचिंतकों संग होली खेली। आइए तस्वीरें में देखते हैं नेताओं की होली की मस्ती।
आज मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने परिजनों, मित्रों व शुभचिंतकों संग हर्षों-उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यवाहक सीएम धामी ने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें।
मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं:
कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास का पर्व है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है।
भगवान बदरी और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए। प्रदेशवासियों में सद्भाव व भाईचारा बना रहे।
उत्तराखंड विधानसभा के निर्वतमान अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी से सतर्क रहकर सावधानी से होली मनाने की अपील की है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड अजेय, राजपुर देहरादून विधायक खजान दास, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ होली का पावन त्यौहार मनाया।
मदन कौशिक ने अपने आवास पर मनाई होली:
भाजपा नेता व विधायक मदन कौशिक ने आज हरिद्वार स्थित अपने आवास पर जनता, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ रंगो के त्यौहार होली का आनंद लिया।
उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास और ढेर सारी खुशियां लेकर आए ऐसी मां गंगा से प्रार्थना करता हूं।
राज्यपाल दी होली की शुभकामनाएं:
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आए। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है। उन्होंने सभी से प्रेम व भाईचारे के साथ सुरक्षित होली मनाने का आह्वान किया है।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.