देहरादून स्कूल कैंपस देह व्यापार मामला: पुलिस रेड में मिली रेट लिस्ट और एचआईवी की दवाइयां, पड़ताल तेज

Dehardun अपराध आपका शहर उत्तराखंड ट्रेंडिंग खबरें सोशल मीडिया वायरल

देहरादून स्कूल परिसर देह व्यापार मामले में रेट लिस्ट और एचआईवी की दवाइयां मिलने की जांच में पुलिस जुट गई है.

देहरादून: राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल के कैंपस में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का हिंदू संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से पुलिस ने खुलासा किया था. जिसमें अब कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं. यहां तक छापेमारी के दौरान देह व्यापार की रेट लिस्ट तक बरामद की गई है. इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि छापेमारी के दौरान कमरे से एचआईवी (HIV) एड्स से जुड़ी दवाइयां भी मिली है. जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है.

गौर हो कि कैंट क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल परिसर में चल रहे देह व्यापार मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने इस छापेमारी में तीन आरोपियों (संचालक समेत) को गिरफ्तार किया था. साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया था. वहीं पुलिस की छापेमारी के दौरान देह व्यापार की रेट लिस्ट और एचआईवी (HIV) एड्स से जुड़ी दवाइयां मिलने के बाद कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस की छापेमारी के दौरान रजिस्टर में तीन लड़कियों के नाम के साथ, उनके रेट भी लिखे गए हैं.

वहीं किशन नगर से पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया है कि बुधवार को जब हिंदू संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ तो कमरे रेट लिस्ट भी बरामद हुई थी. रजिस्टर के इस लिस्ट में किस दिन कितने ग्राहक आए और किस लड़की के पास गए, इसका हिसाब भी लिखा हुआ है. शुरुआती जांच और एंट्री के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि प्रतिदिन करीब 5 से 6 ग्राहक आते थे. साथ ही मौके से मिली लिस्ट में तीन लड़कियों के नाम लिखे गए हैं और इन्हीं के समाने तारीख के अनुसार एंट्री लिखी हुई है. लिस्ट में 01 मई से 12 मई तक किस दिन कितने ग्राहक आए हैं और कितनी रकम ली गई है, उसका ब्यौरा लिखा गया है. यहां तक की फुल नाइट के 6500 रुपये रिजस्टर में लिखा मिला.

वहीं पार्षद ने बताया है कि बुधवार के दिन खुलासे में कमरे से एचआईवी (HIV) एड्स से जुड़ी दवाइयां भी मिली थी. जिनकी जांच के लिए दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के लिए भेज दी गई थी. साथ ही पार्षद नंदिनी शर्मा ने आरोप लगाया है कि सेक्स रैकेट से जुड़ी एक लड़की एचआईवी पॉजिटिव हो सकती है. थाना कैंट प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया है कि पुलिस द्वारा बुधवार को स्कूल परिसर के कमरे में छापेमारी के दौरान सभी सामान जब्त किया गया था. साथ ही बताया कि मौके से एक लिस्ट बरामद हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है. वहीं जिस तरह से कमरे एचआईवी की दवाइयां मिली हैं, वो जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग भेज दी गई और पार्षद के आरोप पर जिन लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया था, उनसे संपर्क कर मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.