बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 0.6 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान दो डिग्री तक कम हो सकता है।
उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है और कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 0.6 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
