
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भाजपा अब प्रदेशभर में चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंकने जा रही है। मंगलवार को चुनाव महाभियान से इसकी शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री गढ़वाल मंडल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुमाऊं मंडल में महाभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी उत्तराखंड में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का भी चार फरवरी को पिथौरागढ़ व नरेन्द्र नगर का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है।
भाजपा ने मंगलवार से प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव महाभियान शुरू करने का निश्चय किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गढ़वाल मंडल में विकासनगर से महाभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल में महाभियान की शुरुआत करेंगे। खट्टर बाद में लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इस महाभियान में भाग लेंगे।
उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद उनका रामनगर में भी सभा को संबोधित करने और घर-घर जनसंपर्क का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।
नमो का संबोधन सुनेंगे भाजपा कार्यकर्त्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो फरवरी को ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ विषय पर वर्चुअल माध्यम से देशभर के भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के अनुसार प्रदेश में भी सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इसके लिए सभी जगह बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में प्रभारी व सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.